फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सलेमपुर में बनेगा बस स्टेशन, खर्च होेंगे तीन करोड़ रुपये

Fri, 03 Oct 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। तीन करोड़ 17 लाख 19 हजार की लागत से सलेमपुर बस अड्डे का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए नगर पंचायत के राजस्व गांव सलाहाबाद स्थित आईटीआई और कृषि विभाग की जमीन को चिह्नित किया है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। उम्मीद है कि होली के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। बस स्टेशन बनने से न केवल यात्रियों को सहूलियत मिलेगी, बल्कि नगर पंचायत समेत आस पास के वार्डों का विकास होगा। युवाओं की रोजगार का अवसर मिलेगा। सलेमपुर बस स्टेशन बनवाने के लिए काफी दिनों से मांग चल रही थी। क्षेत्रीय लोगों की मांग पर राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने सीएम योगी आदित्यनाथ नाथ महाराज और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को पत्र लिखकर सलेमपुर बस स्टेशन को जनहित का मुद्दा बताते हुए उसके निर्माण की मांग की।
विज्ञापन

जिसके बाद पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा के पिता व पूर्व सांसद स्व. हरिकेवल प्रसाद की पुण्य तिथि समारोह में शरीक होने आए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मंच से राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम का ड्रीम प्रॉजेक्ट बताते हुए सलेमपुर बस स्टेशन बनवाने का ऐलान किया। उनके जाने के बाद शासन ने डीएम को भूमि चिह्नित करने को कहा। डीएम ने एआरएम और तहसील प्रशासन ने भूमि नगर पंचायत के राजस्व ग्राम सलाहाबाद की आराजी संख्या 140 रकबा 0.19400 श्रेणी 5-3 (ङ) अन्य कृषि योग्य बंजर के तहत भूमि चिह्नित की।
इसमें कृषि विभाग का कार्यालय अनुपयोगी पाया गया। वर्तमान में यह बंजरिया में है। वहीं उद्योग एवं प्रसार विभाग की ओर से निर्मित आईटीआई का भवन भी जर्जर व अनुपयोगी स्थिति में मिला। दोनों विभागों की टीमों ने भूमि को बस अड्डा के लिए अनुकूल बताते हुए रिपोर्ट डीएम को भेज दी।
विज्ञापन

परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को 14 मार्च को भेजे पत्र में कहा कि सलेमपुर बस अड्डा बनाए जाने के लिए तीन करोड़ 17 लाख 19 हजार रुपये परिवहन निगम को प्रदान कर दी गई है। निर्माण के लिए उप्र प्रोजेक्ट्स काॅरपोरेशन लिमिटेड को नामित कर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें