फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बस ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर दो युवकों की मौत

Sat, 19 Apr 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। सलेमपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर शनिवार की सुबह बेकाबू अनुबंधित बस ने महदहा कट पर ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। ई-रिक्शा में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में दो युवकों की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जबकि दूधमंही बच्ची के सिर सिे पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के डुमवलिया निवासी मंतोष गौड़ (35) की पत्नी प्रमिला को तीन दिन पहले सीएचसी में ऑपरेशान से बच्ची पैदा हुई है। प्रसूता के साथ सीएचसी में परिवार के कुछ सदस्य रह रहे हैं। सुबह मंतोष भाई दीपू (28) और गांव के अनिल (30) के साथ भोजन लेकर अस्पताल गया। वहां से घर लौटते वक्त महदहा चौराहे के पास ई-रिक्शा चालक कट पर मुड़ने लगा।
विज्ञापन

इसी बीच तेज रफ्तार अनुबंधित बस ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। ई-रिक्शा में सवार मंतोष, अनिल और चालक दीपू गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में मंतोष और अनिल की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें