फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: त्योहार को लेकर बना बर्न वार्ड, इलाज की होगी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। दीपावली व छठ को लेकर मेडिकल कॉलेज में इलाज के विशेष इंतजाम किए गए हैं। अलग बर्न वार्ड बनाया गया है। यहां दवा के साथ अन्य सुविधाएं व्यवस्था रहेगी। वहीं इमरजेंसी में भी डॉक्टर व कर्मियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।
मेडिकल कॉलेज में त्योहार को देखते हुए इमरजेंसी में पटाखा से झुलस कर आने वाले मरीजों के प्राथमिक इलाज की व्यवस्था रहेगी। गंभीर रूप से झुलसे मरीजों के लिए तीसरी मंजिल पर एसी युक्त पांच बेड का वार्ड बनाया गया है। यहां हर बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा होगी। ड्रेसिंग ड्रम, दवा, आईबी फ्यूट आदि उपलब्ध रहेगा। वार्ड में डॉक्टर के अलावा स्टाफ नर्स, एमपीडब्लू की तैनाती रहेगी। जबकि इमरजेंसी में इंजेक्शन, मरहम, विक्रसंमित रूई, पट्टी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी, एमपी डब्ल्यू सहित अन्य कर्मियों की ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। फिजीशियन, सर्जन, नेत्र, नाक, कान, गला, आर्थो सर्जन, चर्म रोग के विशेषज्ञ आन काल ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि दिवाली और छठ पर्व को देखते हुए इलाज के इंतजाम किए गए हैं। पांच बेड का बर्न वार्ड बनाया गया है। जरूरत पड़ने पर उसे बढ़ाया दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें