सलेमपुर। ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई की। कोतवाली के सामने तेज आवाज कर रही बुलेट गाड़ी को रोककर जांच की गई, जिसमें मॉडिफाइड साइलेंसर और अन्य अनियमितताएं मिलीं। दरोगा दीपक पटेल ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत 26500 रुपये का चालान करते हुए बाइक को धारा 207 के अंतर्गत सीज कर दिया। कोतवाल दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।