फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अधेड़ को टक्कर मारने के बाद बाइक छोड़कर भागा चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के परसिया मिश्र चौराहे के पास पैदल बाजार जा रहे अधेड़ को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वह जमीन पर गिर पड़ा। उसे तड़पते देख चालक बाइक छोड़कर भाग गया। आसपास के लोगों के सहयोग से घायल को मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया गया।
विज्ञापन


खुखुंदू थाना क्षेत्र के परसिया मिश्र निवासी जयनारायण मद्धेशिया गांव के चौराहे पर पैदल ही सब्जी खरीदने आ रहे थे। वह अभी देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर चौराहे के पश्चिम पटरी पर पहुंचे थे। इसी बीच सलेमपुर की तरफ से तेज रफ्तार आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। जयनारायण मद्धेशिया को जब डाॅक्टर ने मेडिकल कॉलेज से रेफर किया, तो परिजन उसे देवरिया के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। जहां इलाज चल रहा है। हालांकि चालक बाइक छोड़कर भाग गया है। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि दुर्घटना के बाद 112 पुलिस मौके पर पहुंची थी। बाइक कब्जे में ले ली गई है। तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें