फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अवैध असलहे की हो रही थी टेस्टिंग, चली गोली- युवक के जबड़े में फंसी; अस्पताल छोड़कर भागे 3 दोस्त

Tue, 07 Jul 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

हाल मंझरिया निवासी प्रकाश यादव चचेरे भाई अमित यादव, उसके दोस्त शौर्य यादव और चार अन्य लोगों के साथ पिंडी गांव के बगीचे में गया था। दोपहर करीब एक बजे प्रकाश को तीन युवक बाइक से लेकर लार सीएचसी पहुंचे। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, इमरजेंसी वार्ड में युवक को पहुंचकर तीनों साथी भाग गए।
विज्ञापन
गोली लगने से घायल प्रकाश यादव। 
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया के लार थाना क्षेत्र के पिंडी गांव में एक इंटर काॅलेज के पास बगीचे में सोमवार की दोपहर करीब 12:30 बजे अवैध असलहे की टेस्टिंग करते समय चली गोली एक युवक के जबड़े में जा लगी।

विज्ञापन

साथ में मौजूद उसके चचेरे भाई और दो मित्रों ने उसे गंभीर अवस्था में लार सीएचसी पहुंचाया।

इसके बाद तीनों भाग गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। महाल मंझरिया निवासी प्रकाश यादव चचेरे भाई अमित यादव, उसके दोस्त शौर्य यादव और चार अन्य लोगों के साथ पिंडी गांव के बगीचे में गया था।

दोपहर करीब एक बजे प्रकाश को तीन युवक बाइक से लेकर लार सीएचसी पहुंचे। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, इमरजेंसी वार्ड में युवक को पहुंचकर तीनों साथी भाग गए। वारदात के संबंध में युवकों ने पुलिस को भी सूचना नहीं दी थी। डाॅक्टरों की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन


थोड़ी देर में युवक के घरवाले भी अस्पताल पहुंचे। सीएचसी पर मौजूद लोग वारदात को लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे थे, मगर परिजन कुछ भी बताने से इन्कार कर रहे हैं। इससे वारदात और भी रहस्यमय बना हुआ है। लार थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने सीएचसी में मौजूद परिजनों से पूछताछ की।

शुरुआत छानबीन में पता लगा कि बगीचे में कई लोग मौजूद थे। पुलिस ने वहां मौजूद दो लोगों को चिह्नित किया और हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अन्य चार नामों के बारे में भी पुलिस को जानकारी मिली है। पुलिस घायल के साथ युवकों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें