फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, मची अफरा-तफरी

Sat, 14 Feb 2026 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
रामपुर कारखाना नगर पंचायत मे अतिक्र हटवाते कर्मचारी
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। नगर पंचायत रामपुर कारखाना की ओर से बार-बार नोटिस और चेतावनी दिए जाने के बावजूद अतिक्रमण न हटाने पर शुक्रवार को प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की।
विज्ञापन

पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में नगर पंचायत की जेसीबी ने मुख्य चौराहे से सटे मेन रोड पर आधा दर्जन से अधिक दुकानों के चबूतरे तोड़ दिए। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी भीड़ जुटी रही और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
नगर पंचायत रामपुर कारखाना की ओर से मुख्य चौराहे की दोनों पटरी पर सीमेंटेड नाला निर्माण कराया जा रहा है। करमैनी दुर्गा मंदिर से मुख्य चौराहा होते हुए देवरिया-कसया मार्ग पर थाना परिसर के सामने से ईदगाह तक नाला निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि मुख्य चौराहे से बहरामपुर मोड़ तक निर्माण प्रस्तावित है।
विज्ञापन

बताया गया कि सड़क की उत्तरी पटरी पर जनता इंटर कॉलेज की बनी दुकानों सहित एक दर्जन से अधिक लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था। नगर पंचायत की ओर से कई बार पैमाइश कराकर नोटिस दिया गया, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया।
शुक्रवार दोपहर तहसीलदार सदर, थानाध्यक्ष रामपुर कारखाना देवेंद्र कुमार सिंह तथा अधिशासी अधिकारी रोहित पांडेय नगर पंचायत कर्मियों व जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंचे और अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई शुरू कराई। इस दौरान दुकानदार अपने टिनशेड व अन्य सामान समेटते नजर आए।
विज्ञापन

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नाला निर्माण व सड़क चौड़ीकरण में बाधा बनने वाले अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें