फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 50 हजार रुपये लेकर चुनाव मैदान में उतरे हैं बसपा के संदेश यादव

Mon, 13 May 2024 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
देवरिया लोकसभा सदर से बसपा प्रत्याशी संदेश यादव ने किया नामांकन।संवाद
विज्ञापन
बसपा प्रत्याशी संदेश हैं 9 लाख 25 हजार 511 रुपये के मालिक
विज्ञापन


पत्नी के पास में मौजूद हैं 6 लाख रुपये के गहने
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। देवरिया लोक सभा सीट से सोमवार को बसपा के संदेश यादव ने नामांकन पत्र के साथ शपथ भी संलग्न की है। शपथ पत्र के अनुसार वह विश्वनाथ राय काकंद महाविद्यालय खुखुंदू से स्नातक किया है। संदेश यादव के आय का स्रोत खेती है। संदेश के बैंक जमा, बीमा, गहने आदि समेत कुल 9 लाख 25 हजार 511 रुपये हैं। वहीं, इनकी पत्नी के पास 6 लाख रुपये के आभूषण हैं। संदेश के पास पांच लाख रुपये की कीमत के स्वर्ण आभूषण मौजूद हैं। इनकी पत्नी के पास 86 ग्राम सोना है। संदेश के पास कोई चार पहिया वाहन नहीं है, इनके पास सिर्फ दो बाइक हैं। बतौर नकदी 50,000 रुपये लेकर संदेश यादव चुनाव मैदान में उतरे हैं। उनकी पत्नी के पास नकदी नहीं है। शपथपत्र के अनुसार इनके ऊपर कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें