फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा प्रत्याशी नीरज ने पर्चा दाखिल किया, 99 पर्चे बिके

Tue, 07 Feb 2017 10:59 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
पथरदेवा विधानसभा से बसपा प्रत्याशी ने नामांकन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। छठवें चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार से नामांकन शुरू हो गया। पहले दिन पथरदेवा सीट से बसपा प्रत्याशी नीरज वर्मा ने दोपहर बाद पर्चा भरा। सातों विधानसभा के लिए कुल 99 पर्चे बिके। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में गहमागहमी रही।
विज्ञापन


पुलिस ने कचहरी चौराहे से रोडवेज के बीच आवागमन पर रोक लगाने के साथ रूट डायवर्ट किया था। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कलेक्ट्रेट परिसर में बैरिकेडिंग की गई थी। कलेक्ट्रेट के दोनों गेटों पर पुलिस तैनात थी, जो बाइक से आने जाने वालों को रोक रही थी।

कलेक्ट्रेट परिसर स्थित न्यायालयों में रिटर्निंग अफसरों की देखरेख में पर्चे बिके। पहले दिन भाटपाररानी सीट के लिए सर्वाधिक 29 पर्चे बिके। जबकि देवरिया सीट के लिए 11, रुद्रपुर 16, बरहज 25, सलेमपुर, पथरदेवा और रामपुर कारखाना के लिए छह-छह प्रत्याशियों ने पर्चे खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें