फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा प्रत्याशी अभयनाथ ने दाखिल किया पर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा प्रत्याशी अभयनाथ ने दाखिल किया पर्चा
विज्ञापन

देवरिया। देवरिया विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए नामांकन के तीसरे दिन मंगलवार को बसपा प्रत्याशी अभयनाथ त्रिपाठी ने नामांकन पत्र दाखिल किया, जबकि छह उम्मीदवारों के लिए पर्चे खरीदे गए। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कलेक्ट्रेट परिसर से लेकर कचहरी चौराहे व बस स्टेशन तक फोर्स तैनात रही।
नामांकन के तीसरे बसपा प्रत्याशी अभयनाथ त्रिपाठी ने पर्चा दाखिल किया। टाउनहाल स्थित पार्टी कार्यालय से बसपा प्रत्याशी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ निकले। कार्यकर्ता पार्टी व प्रत्याशी के समर्थन में नारे लगा रहे थे। उनका उत्साह देखते बन रहा था। कचहरी चौराहा व बस स्टेशन के समीप बैरियर लगाकर मुख्य मार्ग बंद दिया गया था। यहां सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में फोर्स तैनात थी। बसपा प्रत्याशी के नामांकन के दौरान एक तरफ मार्ग बंद था, जिससे जाम लग गया। सुरक्षा कर्मियों ने एक तरफ से वाहनों को पास कराया। बैरियर पर सुरक्षाकर्मियों ने कार्यकर्ताओं को रोक दिया। यहां से बसपा प्रत्याशी प्रस्तावकों के साथ कलेक्ट्रेट के दक्षिणी गेट होते नामांकन कक्ष में पहुंचे और दो सेट में पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व पार्टी कार्यालय पर सभा को संबोधित करते पूर्व सांसद घनश्याम चंद खरवार ने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से बसपा की नीतियों के बारे में बताएं और पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने की अपील करें। सभा को पूर्व मंत्री नकुल दुबे, राजकिशोर सिंह, पूर्व एमएलसी लालचंद निषाद, पूर्व सांसद बालेश्वर यादव, डॉ. बलराम, डिंपल सिंह, मुख्य सेक्टर प्रभारी सुधीर कुमार, सुरेश गौतम, वीरेंद्र पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गौतम, पूर्व चेयरमैन ज्ञान सिंह, राजेश राजभर, विवेक सिंह बंटी, पवन कुमार जायसवाल, मुमताज आदि ने संबोधित किया।
मंगलवार को खरीदे गए पर्चे
देवरिया विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए नामांकन के तीसरे दिन राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से अशोक, भुनेश्वर मिश्रा, घनश्याम यादव, अरुण मणि त्रिपाठी, अतिउल्लाह वारसी एवं परमेश्वर गुप्ता ने निर्दल उम्मीदवारी के रूप में नामांकन पत्र खरीदा। इस प्रकार अब तक कुल 27 प्रत्याशियों के लिए पर्चे खरीदे जा चुके हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 16 अक्तूबर निर्धारित है।
विज्ञापन

निर्वाचन की सूचना के लिए पोर्टल जारी
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अमित किशोर ने बताया है कि निर्वाचनों की सूचना के लिए नया पोर्टल जारी किया है। 337- देवरिया विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव एवं अर्हता तिथि 1 जनवरी 2021 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण संपादन के लिए मतदाताओं की सुविधा के लिए आयोग द्वारा सभी प्रकार के फार्मों (6, 6क, 7, 8 तथा 8क) को ऑनलाइन भरने, मतदाता सूची में नाम सर्च करने, शिकायत दर्ज करने एवं निर्वाचनों की सूचना के nvsp.in पोर्टल को नए URL https://voterportal.eci.gov.in पर जारी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें