फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जुलाई के अंत तक सलेमपुर में काम करने लगेगा बीएसएनएल का 4जी नेटवर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
- छह जगहों पर लग चुका है 4जी का बीटीए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सलेमपुर। निजी दूर संचार कंपनियों के महंगे टैरिफ से जल्द ही सलेमपुर के लोगों को निजात मिलेगी। इसके लिए बीएसएनएल ने काम करना शुरू कर दिया है। अभी तक छह जगहों पर 4जी का बीटीएस लगाया जा चुका है। सरकारी क्षेत्र की दूर संचार कंपनी बीएसएनएल अपने मोबाइल नेटवर्क सुधारने में जुटी है। अगस्त तक सलेमपुर सर्किल में 4जी का बीटीएस लगाकर काम शुरू कर दिया जाएगा।
सलेमपुर उप मंडल के अंतर्गत भाटपार रानी व सलेमपुर तहसील आता है। इसमें अभी तक सलेमपुर तहसील के खुखुंदू व पिंडी में 4जी का बीटीएस लगाया जा चुका है। खुखुंदू बीटीएस की बैटरी बदलने का काम चल रहा है, जबकि भाटपाररानी के अहिरौली बघेल, बंगरा बाजार, अकीयन खास व चारही में बीटीएस लगाया गया है। जुलाई के अंत तक सलेमपुर नगर में 4जी के दो बीटीएस लगाए जाएंगे। एक बीटीएस बीएसएनएल कार्यालय के पास लगेगा। अगस्त में चकरा गोसाई समेत अन्य जगहों पर लगाया जाएगा। इसके लिए काम चल रहा है। ज्यों ज्यों उपकरण आ रहा है। त्यों-त्यों लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

मालूम हो कि दूर संचार की प्राइवेट कंपनियां जीओ, एअरटेल व वीआई ने अपने टैरिफ रेट बढ़ा दिए हैं। इसके चलते लोग सरकारी क्षेत्र की दूर संचार कंपनी बीएसएनएल की ओर रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन

.....
4जी के बीटीएस लगाने का कार्य चल रहा है। अभी ग्रामीण क्षेत्रों के छह जगहों पर बीटीएस लगाया गया। जुलाई के अंत तक सलेमपुर नगर में दो बीटीएस 4जी के रूप में काम करना शुरू कर देंगे। अगस्त महीने में लगभग सभी जगहों 4जी नेटवर्क काम करना शुरू कर देगा।
-सत्य प्रकाश, एसडीओ, बीएसएनएल सलेमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें