कानपुर में ट्रेन से गिरकर बीएसएफ के जवान की मौत
मगहरा (देवरिया)। क्षेत्र के कसिली गांव निवासी और बीएसएफ के जवान ओंकार यादव (45) पुत्र रामअदालत छुट्टी पर घर आ रहे थे। जिनकी रास्ते में कानपुर के अंबिया स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया।
कसिली गांव निवासी रामअदालत के पुत्र ओंकार राजस्थान के जैसलमेर में बीएसएफ के 161वीं बटालियन में तैनात थे। वह आवश्यक कार्य से छुट्टी लेकर घर आ रहे थे। अंबिया स्टेशन पर पास मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान हो सकी। रेलवे पुलिस की ओर से मौत की सूचना मिलने पर पत्नी पुष्पा देवी बेसुध हो गईं। जबकि बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल था। ओंकार के घर पहुंचने की जगह मौत की सूचना से घर में मातम पसर गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष मईल शैलेंद्र सिंह ने बताया कि घर आ रहे ओंकार के ट्रेन से गिर कर मौत की सूचना मिली है।