फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए ने बीईओ भागलपुर को किया कार्यमुक्त

Fri, 16 Oct 2015 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी भागलपुर को कार्यमुक्त कर दिया है। उन पर विद्यालयों के संचालन में अनियमितता का आरोप लगाया है। अगले आदेश तक बीएसए खुद वहां का कार्यभार देखेंगे। बीएसए मनोज कुमार मिश्र का कहना है कि खंड शिक्षा अधिकारी भागलपुर प्रभात कुमार श्रीवास्तव अपने कार्यों के प्रति उदासीन थे। विकास क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों के संचालन की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं की होती है। उनका कहना है कि 10 सितंबर को विकास क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कल्याणी और करौता के अलावा तमाम विद्यालयों का निरीक्षण किया गया था। इन विद्यालयों के संचालन में गंभीर अनियमितता उजागर हुई। इस खराब व्यवस्था के लिए खंड शिक्षा अधिकारी ही दोषी हैं। इसके साथ ही बीएसए के स्तर से निर्गत पत्रों की आख्या 15 दिन और डीएम, सीडीओ के लिखित आदेशों की आख्या 48 घंटा में देना होता है। इस कार्य में भी उन्होंने रूचि नहीं दिखाई है। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर कार्यरत सह समन्वयकों के साथ विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षा की गुणवत्ता में सुुधार करना चाहिए, लेकिन उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया है। इस कारण से उनको खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यभार से मुक्त कर दिया है। अगले आदेश तक भागलपुर विकास खंड के संचालीय अधिकार उनके पास रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें