फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में बुजुर्ग पर जानलेवा हमला

Fri, 16 Oct 2015 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना के बरारी गांव में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान कुछ लोगों ने एक बुजुर्ग पर जानलेवा हमला कर दिया। दोनों तरफ से छह लोग घायल बताए जा रहे है।जिला पंचायत चुनाव को लेकर बरारी गांव के कुछ लोग गोलबंद हो गए थे। पुलिस ने मामले को शांत कराया था। गुरुवार की सुबह बेचू (70 वर्ष )दरवाजे पर मौजूद थे। आरोप है कि गांव के कुछ लोग वोटिंग के दौरान हुए बवाल को लेकर पूछताछ के लिए उनके पास पहुंचे। इसी बीच दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। जिसमें बेचू, मनीष, ओमप्रकाश, बंटी, श्रीराम और मंजू को चोटें आई। धारदार हथियार से बेचू गंभीर रुप से घायल हो गए। दूसरे पक्ष से भी एक व्यक्ति का सिर फट गया और अन्य लोग भी घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। दोनों तरफ से थाने में तहरीर पड़ी है। एसओ देवेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि  पुरानी रंजिश में मारपीट हुई है। पुलिस मौके पर गई थी। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें