फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बीएसए के निरीक्षण में प्राथमिक स्कूलों में गड़बड़ी, जताई नाराजगी

Mon, 13 Jul 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सोमवार को रामपुर कारखाना और तरकुलवा विकास खंड के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कई स्कूलों में छात्रों की कम उपस्थिति, शिक्षा के गिरते स्तर और मध्यान्ह भोजन में भारी अनियमितता मिलने पर बीएसए ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित प्रधानाध्यापकों को कड़ी फटकार लगाई। बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य प्राथमिक विद्यालय पोखरभिंडा में सुबह 9:15 बजे पहुंचे। यहां नामांकित 60 बच्चों के सापेक्ष मात्र 25 छात्र उपस्थित मिले।
स्कूल का शौचालय जर्जर था। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी बीडीओ से संपर्क कर ऑपरेशन कायाकल्प के तहत इसे तुरंत ठीक कराने का निर्देश दिया। इसके बाद बीएसए 9:45 बजे उच्च प्राथमिक विद्यालय बैकुंठपुर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां 50 में से केवल 25 बच्चे उपस्थित मिले। बीएसएए ने प्रधानाध्यापिका सुमन मिश्रा को इसके लिएअभिभावकों को प्रेरित करने का निर्देश दिया।
इसी स्कूल में कक्षा 6 के छात्र हिंदी की सामान्य कविता भी नहीं सुना सके। बीएसए ने कक्षा शिक्षक पूनम कुशवाहा को एक सप्ताह के भीतर बच्चों को पाठ्यक्रम कंठस्थ कराने की चेतावनी दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें