देवरिया। बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य ने शुक्रवार को गौरी बाजार के निर्माणाधीन विद्यालयों और बीआरसी का निरीक्षण किया। इसमें ब्लॉक संसाधन केंद्र पर अव्यवस्था देखने को मिलीं। मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के अधूरे निर्माण कार्यों पर कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस के प्रति नाराजगी व्यक्त की। समय से निर्माण पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य दोपहर 1:30 बजे अचानक बीआरसी गौरी बाजार पहुंचे थे।