फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मुआवजे के विवाद में भाइयों के बीच मारपीट, पांच पर प्राथमिकी

Mon, 01 Jun 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के करणपुर पचफेड़ा गांव में मुआवजे की धनराशि को लेकर हुए विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी सत्यनारायण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि तीन भाइयों के बीच जमीन का बंटवारा हो चुका है। बंटवारे के बाद मुआवजे की कुछ धनराशि उनके भाई जितेंद्र के पास बाकी थी। आरोप है कि 30 मई की दोपहर करीब एक बजे जितेंद्र द्वारा सामान रखे गए कमरे को खाली कराने के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
सत्यनारायण का आरोप है कि विपक्षियों ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पुत्र विकास को भी पीटकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जितेंद्र, विश्वजीत, अंजीरा देवी, अंजू देवी और अनिता कुमारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें