फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिजली बिल के विवाद में भाइयों पर चाकू से हमला

Mon, 03 Nov 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
घायलों का मेडिकल काॅलेज में चल रहा इलाज, केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोहनपुर। बनकटा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर में भाई-भाई के बीच चाकूबाजी की वारदात दो भाई घायल हो गए। बताया जा रहा है कि भाइयों के बीच बिजली बिल के 1.40 लाख रुपये के बकाया होने पर विवाद है।
पीड़िता रानी देवी ने थाने में शिकायती पत्र देकर बताया कि रघुनाथपुर में हरेंद्र, धर्मेंद्र, सुनील और अनिल पुत्र स्व बैजनाथ प्रसाद रहते हैं। सोमवार की सुबह की सुबह करीब आठ बजे उनकी पुत्री अंजू देवी कूड़ा फेंकने जा रही थी, तभी उनके पति हरेंद्र प्रसाद के भाई अपनी पत्नियों के साथ गाली देते हुए लाठी-डंडे व चाकू से पति व देवर अनिल प्रसाद, पुत्री अंजू देवी की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने बेटी के कान की बाली और मंगल सूत्र छीनने का आरोप लगाया है। साथ ही पति के पेट व देवर अनिल प्रसाद के गले पर चाकू से वार कर दिया। हरेंद्र प्रसाद व अनिल प्रसाद का गंभीर हालत में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है।
थानाध्यक्ष गोरखनाथ सरोज ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है। दोनों ही घायलों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें