फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ई-रिक्शा पलटने से जीजा की मौत, साली घायल

Wed, 26 Feb 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। गढ़रामपुर-त्रिमुहानी घर मार्ग पर बसंतपुर गांव के सामने सोमवार देर रात सड़क की पटरी पर रखे हुए गिट्टी के ढेर पर चढ़ने से एक ई-रिक्शा पलट गया, जिससे उस पर सवार एक युवक की दबकर मौत हो गई। वह गोरखपुर से साली का इलाज कराकर लौट रहा था। इस हादसे में साली भी घायल हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। इसकी खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के महुआपाटन गांव निवासी दयानंद भारती (37) पुत्र स्व.राम प्रसाद उड़ीसा में रहकर वेल्डर का काम करता था। कुछ दिन पहले वह छुट्टी लेकर घर आया था। सोमवार सुबह वह कुशीनगर जिले के मोगलही गांव निवासी अपनी साली मीरा को लेकर इलाज कराने गोरखपुर गया था। कसया पहुंचकर एक ई-रिक्शा रिजर्व कर घर लौट रहा था। रात 11:30 बजे के करीब गढ़रामपुर-्त्रिमुहानी घाट मार्ग पर बसंतपुर गांव के सामने तक पहुंचे थे कि ई-रिक्शा सड़क की पटरी पर रखे गिट्टी की ढेर पर चढ़कर पलट गया। दयानंद नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें