खुखुंदू। थाना क्षेत्र के मुंडेरा बुजुर्ग गांव में ससुराल पहुंचे जीजा पर साले ने धारदार हथियार से हमला कर जख्मी कर दिया। पीड़ित ने साले के अलावा पत्नी और सास पर भी मारने-पीटने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। खखड़ी गांव निवासी मिंटू चौहान ने तहरीर में कहा है कि बृहस्पतिवार की शाम वह ससुराल मुंडेरा बुजुर्ग गया था। खाना खाने के बाद रात करीब 10:30 बजे आपसी कहासुनी के दौरान सास और साला विवाद करने लगे।इसी बीच साले ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि पारिवारिक विवाद में मारपीट की बात सामने आई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।