सलेमपुर। लार थानाक्षेत्र के मेहरौना में विदाई कराने आए साले व ससुर पर युवक ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे दो साले व ससुर घायल हो गए। घायलों का उपचार सीएचसी लार में कराया गया।
खुखुंदू निवासी दिलशाद की बहन की शादी चार साल पहले मेहरौना निवासी रिजवान पुत्र गुलामफुर के साथ हुई थी। किसी बात को लेकर कुछ दिनों से पति-पत्नी में अनबन चल रही है। इस सूचना पर भाई दिलशाद, अंजुम हसन अपने पिता अफजल के साथ बहन को विदाई कराने शुक्रवार को मेहरौना आए थे। बातचीत के दौरान मामला बिगड़ गया। अभी वह कुछ समझ पाते कि अचानक रिजवान ने चाकू से उन पर हमला बोल दिया, जिसमें तीनों लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार सीएससी लार पर कराया गया। लार एसओ राहुल सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।