फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बेटे का हाल पूछा और उड़ा लिए चार लाख के गहने

Fri, 04 Aug 2023 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बैंक के लॉकर में जेवर जमा करने जा रही महिला को टप्पेबाजों ने निशाना बना लिया। बाइक से आए युवकों ने महिला से उनके बेटे का हालचाल पूछा और बातों में उलझाकर चार लाख रुपये के जेवर और दस हजार रुपये नकदी उड़ा ले गए। महिला ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुट हुई है।
विज्ञापन


शहर के देवरिया खास मोहल्ला निवासी अपर्णा राय बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे राघव नगर स्थित एक बैंक के लाॅकर में जेवर जमा करने के लिए जा रहीं थीं। इसी दौरान सीसी रोड पर कुशवाहा गेट के पास बाइक सवार दो युवक पहुंचे। इसमें से एक ने अपर्णा से उनके बेटे का कुशलक्षेम पूछ कर बातों में उलझा लिया। इसके बाद पर्स लेकर फरार हो गए, जिसमें सोने की चार चूड़ियां, दो चेन, दो अंगूठी, एक सेट कान का झाला, बाली सहित दस हजार रुपये थे। कोतवाल दिनेश मिश्र ने बताया कि घटना में शामिल बदमाशों की तलाश की जा रही है। केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें