फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रुपये और जेवरात के साथ साली को लेकर जीजा हुआ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
- खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की घटना, चार दिन पूर्व ससुराल आए जीजा ने उठाया कदम
विज्ञापन

- युवती की शादी की चल रही थी बात, उसी के लिए घर में रखा गया था 1.20 लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में चार दिन पूर्व ससुराल आया युवक अपनी साली को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। आरोप है कि युवती साथ में 1.20 लाख रुपये और आठ अदद सोने के जेवरात भी ले गई है। युवती की शादी की बात चल रही थी। उसके लिए रुपये रखे थे। युवती के भाई थाने पहुंच जीजा के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई। शादी के बाद उसके पति का ससुराल आना-जाना शुरू हुआ। इसी बीच जीजा की निगाह साली पर पड़ गई और उसने साली को प्यार के जाल में फंसा लिया। हालांकि घरवाले और बहन इससे अनजान रहे। जीजा की एक संतान भी है। आरोप है कि घर में अकेले साली की मौजूदगी में जीजा आठ अगस्त को ससुराल आया और घर पर अकेला पाकर उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, घर वाले युवती की शादी के लिए जगह-जगह लड़का देख रहे थे। बताया जा रहा है कि युवती की शादी के लिए ही घर में 1.20 लाख रुपये और आठ अदद सोने के जेवरात रखे थे। जिसे साली अपने साथ लेकर चली गई है। परिजनों ने पहले प्रयास किया कि जीजा युवती को लेकर घर चला आए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिर भाई ने थाने पहुंच तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर दी है तो पुलिस सर्विलांस के जरिये उनकी तलाश करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें