- खुखुंदू थाना क्षेत्र के बारवां उपाध्याय गांव में दो पक्ष हुए थे आमने-सामने
-पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लिया था गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बरवां उपाध्याय गांव में पुरानी रंजिश और चल रहे केस को लेकर सोमवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए। गाली-गलौज होते हुए मामला मारपीट तक पहुंच गया। हालांकि इसी बीच पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों पक्षों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक पक्ष से तीन और दूसरे पक्ष से दो लोगों का शांतिभंग में चालान किया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद गांव का माहौल शांत है।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के बरवां उपाध्याय गांव निवासी संजू विश्वकर्मा और बबलू विश्वकर्मा में पुरानी रंजिश और चल रहे केस को लेकर लंबे समय से विवाद चलता आ रहा है। पुलिस के मुताबिक आए दिन दोनों पक्षों के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर वाद-विवाद होता रहता है। कई बार मारपीट भी हो चुकी है। सोमवार को फिर दोनों पक्ष पुरानी रंजिश को लेकर आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। मामला बढ़ते-बढ़ते गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गया।
उधर, इसी बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से दो महिलाओं समेत पांच को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने संजू विश्वकर्मा पक्ष से उनके बेटे प्रिंस विश्वकर्मा और पत्नी अर्चना विश्वकर्मा तथा दूसरे पक्ष से बबलू विश्वकर्मा, भाई नन्हे विश्वकर्मा और संतोषी विश्वकर्मा को भारतीय न्याय संहिता के तहत शांति भंग में चालान किया है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि समय से पुलिस के पहुंचने से विवाद टल गया। पुलिस ने पांच का शांतिभंग में चालान किया है।