फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पहले घर में छिपकर मिलते थे, लगी पाबंदी तो भाभी को लेकर देवर हुआ फरार, पति ने थाने में लगाई गुहार

Wed, 08 Apr 2026 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

रविवार सुबह भाभी अपने देवर के साथ घर छोड़कर चली गई। जाते-जाते वह अपने साथ जेवर और कुछ नकदी भी ले गई। जब पति घर लौटा तो पत्नी और भाई दोनों गायब मिले। घर का नजारा देख उसके होश उड़ गए।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता अपने पति को छोड़कर देवर संग भाग गई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घर के अंदर ही चोरी-छिपे मिलने का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन


जब इस बात की भनक पति को लगी और उसने सख्ती दिखाते हुए दोनों पर पाबंदी लगा दी। रविवार सुबह भाभी अपने देवर के साथ घर छोड़कर चली गई।

जाते-जाते वह अपने साथ जेवर और कुछ नकदी भी ले गई। जब पति घर लौटा तो पत्नी और भाई दोनों गायब मिले। घर का नजारा देख उसके होश उड़ गए।

पति ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। आखिरकार थक-हारकर उसने तरकुलवा थाने पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है और दोनों की तलाश तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें