फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मेन सप्लाई का तार टूटा, पूरी रात गुल रही बिजली

Fri, 26 Jun 2026 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार। सलेमपुर से लार उपकेंद्र को जाने वाली मेन लाइन का तार बुधवार की रात करीब 10 बजे अचानक टूट कर गिर गया। इससे उपकेंद्र से जुड़े लार नगर पंचायत समेत 150 से अधिक गांवों की बिजली सात घंटे तक गुल रही। जेई गोरख गुप्ता की देखरेख में कर्मचारियों ने फाॅल्ट को दुरुस्त कर सुबह करीब चार बजे आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन

सलेमपुर फीडर से लार उपकेंद्र को बिजली दी जाती है। लार उपकेंद्र से कस्बा, रामनगर, पटनेजी, मटियारा जगदीश, रावतपार अमेठिया, रावतपार रघेन, रक्सा, भैंसही समेत 150 गांवों को बिजली दी जाती है। रात में करीब 10 बजे ओवरलोड की वजह से तार गर्म होकर सलेमपुर के बंजरिया गांव के पास टूट कर गिर गया। इससे उपकेंद्र को मिलने वाली आपूर्ति ही ठप हो गई।
उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी में पूरी रात दुश्वारियां झेलनी पड़ीं। गर्मी से परेशान लोग हाथ पंखा झलते हुए करवट बदलते रहे। सुबह बिजली आने पर राहत की सांस ली।
विज्ञापन

उधर, घारी वार्ड और नगर पंचायत कार्यालय में लगे ट्रांसफाॅर्मर का फ्यूज उड़ गया। ऐसे में नगर के भरटोलिया वार्ड और घारी वार्ड में आपूर्ति बाधित रही। शिकायत पर पहुंचे कर्मियों ने खराबी को दुरुस्त कर दिया। जेई गोरख गुप्ता ने बताया कि 33 हजार का मेन तार टूट जाने से आपूर्ति ठप हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें