फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगमग हुए शहर और गांव, दीपावली आज

Tue, 10 Nov 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली पर्व पर शहर से लेकर गांव तक जगमग हो गए हैं। आज धन की देवी लक्ष्मी और गणेश जी की विधि-विधान से पूजा की जाएगी। मिठाई खाकर और पटाखा फोड़कर लोग खुशी का इजहार करेंगे। वहीं, तमाम जगहों पर लक्ष्मी जी की मूर्ति स्थापित कर पूजा शुरू हो गई है। दीपों का पर्व दीपावली आज है। इसकी तैयारियां पिछले काफी दिनों से ही चल रही थी। लोग अपने घरों की साफ-सफाई और पेंटिंग कराने में लगे हुए थे। सबकी सोच थी कि दीपावली पूर्व ही उनका घर सजकर तैयार हो जाए। साफ-सफाई और पेंटिंग के बाद लोगों ने अपने घरों को झालरों से सजाया है। शाम होते ही इसे जला दिया गया। जिससे घरों की सुंदरता देखते ही बन रही है।  गांवों में लोगों ने अपनी मकानों को झालरों और दीयों से जगमग कर दिया है। बुधवार की शाम को लक्ष्मी-गणेश का पूजन किया जाएगा। इसके बाद लोग मिठाई बांटेंगे। पटाखा फोड़कर दीपावली की खुशियां मनाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें