धरतेरस के दिन बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ रही । सोने-चांदी, बर्तन के दुकानों पर सबसे ज्यादा रौनक देखी गई। घरेलू सामानों के साथ ही लोगों ने दीपावली के लिए मिट्टी के दिए आदि सामानों की खरीदारी की। कई लोगों की रुचि सोने-चांदी के सिक्के में रही तो कपड़े और इलेट्रानिक्स सामान की दुकानें भी गुलजार रहीं।शहर के अलावा गौरीबाजार, बैतालपुर, सोनूघाटन, रामपुर कारखाना, पथरदेवा, तरकुलवा, बघौचघाट और देसही देवरिया क्षेत्र के चौराहों पर दुकानों पर खरीदारों की भीड़ रही। बाजार शानदार तरीके से सजाया गया था। लोगों ने दुकानों पर खूब खरीदारी की। हिंदू समाज में इस दिन नया सामान खरीदने की परंपरा है। इस दिन दुकानदार भी अपनी दुकान बाहर ही सजा लेते हैं। सिविल लाइंस रोड, मालवीय रोड, हनुमान मंदिर रोड, मालवीय रोड आदि में दुकानें सुबह से ही सज गईं थी। दोपहर से ग्राहक बाजार में आने लगे। शाम होते-होते दुकानों पर खरीदारों की अच्छी भीड़ जुट गई थी। लोगों ने शुभ मानकर नए बर्तन, चांदी के सिक्के, कपड़े आदि खरीदे। कपड़े के दुकानों पर भी ग्राहक जमे रहे। दीपावली की तैयारी में लगे लोगों ने मालवीय रोड से मिट्टी के दीए, बत्ती और अन्य सामान भी खरीदे।