फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दूल्हे के दोस्त को दुल्हन की सहेली ने जड़ा थप्पड़, बैरंग लौटी बरात

Wed, 26 Feb 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार (देवरिया)। कस्बे के एक गांव में दूल्हे के दोस्त द्वारा मंडप में दुल्हन की सहेली के चेहरे पर किरकिरी लगाना महंगा पड़ गया। इससे नाराज सहेली ने दोस्त की पिटाई कर दी। यह देख दूल्हा बिना शादी किए मंडप छोड़ चला गया। इस दौरान विवाह स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

मान मनव्वल के बाद भी शादी के लिए तैयार नहीं हुआ। जिसके बाद बरात बैरंग लौट गई। इधर मामले की जानकारी होते ही लार प्रभारी निरीक्षक ने हस्तक्षेप किया। मंगलवार को पंचायत के बाद कुन्डौली स्थित मंदिर में दोपहर बाद शादी की रस्म अदा हुई। जिसके बाद दुल्हन की विदाई हुई। मईल थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक की बरात नगर के बाईपास स्थित एक मैरेज हाल में सोमवर की रात आई थी। द्वार पूजा के बाद दूल्हा अपने कुछ दोस्तों के साथ विवाह के लिए मंडप स्थल पर पहुंचा। इस दौरान विवाह का कार्यक्रम शुरू हो गया।
आरोप है कि इसी बीच दूल्हे के एक दोस्त ने मंडप में मौजूद दुल्हन की सहेली के गाल पर किरकिरी लगा अश्लील हरकत करने लगा। मना करने पर उलझ गया। यह देख युवती ने थप्पड़ जड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों में मारपीट होने लगी। यह देख मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर विवाद को शांत कराया। इसी बीच दूल्हा मंडप छोड़कर निकल गया। कन्या पक्ष के कुछ लोगों ने उसे समझा कर विवाह मंडप में चलने की बात कही। इसी बीच बिना शादी किए बरातियों के साथ घर लौट गया। इधर मंडप में सुबह तक दुल्हन दूल्हे के इंतजार में बैठी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें