बरहज। क्षेत्र के कपरवार पश्चिमपुरा में रास्ते में टिनशेड डालने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान ईंट-पत्थर भी चले। मारपीट में एक पक्ष से महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
पुलिस को दी तहरीर में कपरवार पश्चिमपुरा निवासी सुनील मिश्र ने बताया है कि सहन की जमीन और रास्ते पर पड़ोसी जबरन टिनशेड डाल रहा था। घर के कुछ लोगों के विरोध करने पर पड़ोसी मारपीट पर अमादा हो गए। सभी गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। किसी तरह घर में घुसकर जान बचाया, लेकिन पड़ोसियों ने घर में घुसकर मारपीट की। मारपीट में एक पक्ष से मधुलिका मिश्रा, सुनील मिश्र के घायल होने की बात सामने आ रही है। लोगों के अनुसार, मारपीट में चले लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर से मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल था।
इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। दूसरे पक्ष से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। थानाध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी।