फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ठंड से सांस व एलर्जी के मरीजों की बढ़ रही परेशानी

Tue, 30 Jan 2024 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरा और ठंड में सुबह निकलना पड़ रहा भारी
विज्ञापन

- फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कड़ाके की ठंड और कोहरे में थोड़ी सी लापरवाही सांस, अस्थमा और एलर्जी से ग्रसित लोगों पर भारी पड़ रही है। इससे उनकी परेशानी बढ़ रही है। ठंडी हवा सांस की दिक्कत बढ़ा दे रही है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में सांस से पीड़ित मरीजों की संख्या में इन दिनों इजाफा हुआ है। डॉक्टर इलाज के साथ ठंड को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
इन दिनों लगातार कई दिनों से ठंड का प्रकोप है। कोहरा और गलन में जरा सी अनदेखी से लोगों की सेहत बिगड़ रही है। ठंड से अस्थमा और सांस के मरीजों की दिक्कत बढ़ रही है। ठंडी हवा के नाक और कान से होकर अंदर जाने पर पुराने मरीजों की परेशानी काफी बढ़ जाती है। एलर्जी की दिक्कत वाले भी चपेट में आ रहे हैं। लोग आंख में खुजली, नाक से पानी और छींक से पीड़ित हो जा रहे हैं। वहीं, इलाज में लापरवाही से निमोनिया से लोग पीड़ित हो जा रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में चेस्ट व सांस विभाग में इन दिनों मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। सोमवार को सुबह 11 बजे तक मरीजों की संख्या कम रही। इसके बाद जैसे-जैसे दिन साफ होता गया, मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी। दोपहर 12:25 बजे तक लंबी कतार लग गई। तीमारदार सांस से पीड़ित मरीजों को लेकर पहुंचे थे। इन मरीजों को खड़ा होने में भी परेशानी हो रही थी। विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराग शुक्ला, जेआर डॉ. ज्योति सिंह ने सौ से अधिक मरीजों का उपचार किया। इसमें सांस व अस्थमा से पीड़ित करीब 80 मरीज रहे। इसके अलावा एलर्जी व अन्य मरीज थे। निमोनिया से पीड़ित चार मरीजों को भर्ती कर इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


इस मौसम में वायरस और बैक्टीरिया ज्यादा पनपते हैं। ठंड में लापरवाही बरतने से लोगों की दिक्कत बढ़ जाती है। सुबह टहलने के लिए निकलने से दिक्कत हो रही है। ठंडी हवा नाक व कान के रास्ते अंदर जाने से सांस की नली सिकुड़ जाती है। इससे सांस और अस्थमा के मरीजों की परेशानी बढ़ जाती है। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। वहीं, एलर्जी के लोगों को समस्या होती है। इन बीमारियों से पीड़ित अधिक मरीज आ रहे हैं। समय से इलाज न मिलने पर निमोनिया होने की आशंका रहती है। ठंड में लापरवाही नहीं करनी चाहिए। इससे बचाव के लिए सावधानी बरतनी चाहिए। दिक्कत होने पर तत्काल विशेषज्ञ डॉक्टर से संपर्क कर इलाज कराएं।
-डॉ. अनुराग शुक्ला, चेस्ट व सांस विभाग के अध्यक्ष, मेडिकल काॅलेज

ये बरतें सावधानी
ठंड में जरूरी होने पर ही सावधानी के साथ निकलें
सुबह घर से टहलने के लिए न निकलें, ज्यादा घर में रहें
ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहन कर पूरा शरीर ढककर रखें
अस्थमा, सांस, एलर्जी के मरीज नाक, कान ढक कर रखें, मास्क लगाएं
गुनगुने पानी का सेवन करें, तला, मसाला, घी का सेवन कम करें
सफाई रखें, हाथ धोकर भोजन करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें