फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बहादुर बच्चों को किया गया सम्मानित

Fri, 26 Dec 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। विकास भवन स्थित गांधी सभागार में शुक्रवार को वीर बाल दिवस के अवसर पर जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पांच बच्चों को मोमेंटो और 15 बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। राजकीय बाल गृह बालक के खुबुद्दीन साहिल को विशेष मोमेंटो प्रदान किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता डीडीओ सुशील कुमार सिंह ने की। शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। जिला परिवीक्षा अधिकारी अनिल कुमार सोनकर ने स्वागत संबोधन करते हुए वीर बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सिख धर्म के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों के बलिदान की स्मृति में 26 दिसंबर को वर्ष 2022 से वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक ने बच्चों को शौर्य, पराक्रम और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हर बच्चा प्रतिभावान होता है, आवश्यकता है अपनी प्रतिभा को पहचानकर निरंतर प्रयास करने की।
जिला कार्यक्रम अधिकारी आदिश मिश्रा ने कहा कि वीर बाल दिवस बच्चों की बहादुरी और साहस को स्मरण करने का दिन है, जिससे उन्हें प्रेरणा मिलती है।
संरक्षण अधिकारी जय प्रकाश तिवारी ने वर्ष 1705 में साहिबजादे जोरावर सिंह और फतेह सिंह के बलिदान की गाथा सुनाते हुए कहा कि आज पूरा देश उनके साहस को नमन करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें