फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News:संतकबीर नगर में साथी चालक की पिटाई, बैतालपुर डिपो के टैंकर चालकों ने किया हड़ताल

Sat, 14 Sep 2024 11:25 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

ट्रक चालकों का आरोप है कि संतकबीर के हैसर बाजार के ढाबे पर भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन की एक टैंकर खड़ी कर चालक आराम कर रहा था। वहां पहुंचे पेट्रोल पंप मालिक व उसके कर्मियों ने चालक की पिटाई कर दी। बृहस्पतिवार की रात में पहुंचे चालक ने इसकी सूचना चालक ऐसोसिएशन को दी। इस सूचना के बाद सुबह आठ बजे से चालकों ने पेट्रोल पंप मालिक के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होने पर तेल का उठाव बंद कर दिया।
विज्ञापन
बैतालपुर में बीपीसीएल के गेट पर खड़ी ट्रकें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के चालक और डीलर के बीच संबतकबीर नगर में बृहस्पतिवार रात में हुए विवाद को लेकर टैंकर चालक एसोशियन के चालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। इस सूचना के बाद बैतालपुर डिपो में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते पेट्रोलियम पदार्थ की लोडिंग ठप हो गए।

विज्ञापन


जहां तहां टैंकर के पहिए रुक गए। करीब सात घंटे तक डिपो प्रशासन ने चालकों को मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सात घंटे बाद प्रभारी निरीक्षक गौरीबाजार डीके मिश्रा ने चालकों से तहरीर ली। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज करने का आश्वासन दिया। इसके बाद चालकों ने हड़ताल वापस लेते हुए अपने कार्य पर लौट गए। इधर, हड़ताल अवधि के दौरान किसी भी पेट्रोल पंप के ड्राई होने की सूचना नहीं मिली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन का एक टैंकर मां सीता देवी उर्जा केंद्र टांडा अंबेडकर नगर में पेट्रोलियम पदार्थ की डिलेवरी देने गया था। जहां डिलेवरी देने के बाद पंप मालिक ने चालक को चालान मुहैया कराया। पेट्रोल पंप मालिक ने आपूर्ति में कम मिलने पर चालान पर शार्ट लिख कर चालक को दे दिया।
विज्ञापन


ऐसा होने पर डीलर बृहस्पतिवार की सुबह बैतालपुर डिपो पहुंचा तो चालान पर पेट्रोलियम पदार्थ को कम पाने की शिकायत डिपो मैनेजर को दी। मैनेजर ने चालक को मौके पर बुलाया और शॉर्ट के बारें में पूछने लगा। इस पर चालक अनभिज्ञता जाहिर की। इसके बाद चालक व पेट्रोल पंप मालिक में कहासुनी होने लगी।

विज्ञापन

बैतालपुर बीपीसीएल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देखते ही देखते अन्य चालक भी मौके पर पहुंच गए। जिन्हें डिपो मैनेजर व अन्य कर्मियों ने समझा-बुझाकर शांत कराया। वहीं, पेट्रोल पंप मालिक अपनी शिकायत दर्ज कराने के बाद वापस लौट गया। चालकों का आरोप है कि लौटने के क्रम में संतकबीर के हैसर बाजार के ढाबे पर भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन की एक अन्य टैंकर खड़ी कर चालक आराम कर रहा था।

वहां पहुंचे पेट्रोल पंप मालिक व उसके कर्मियों ने चालक की पिटाई कर दी। बृहस्पतिवार की रात में पहुंचे चालक ने इसकी सूचना चालक ऐसोसिएशन को दी। इस सूचना के बाद सुबह आठ बजे से चालकों ने पेट्रोल पंप मालिक के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होने पर तेल का उठाव बंद कर दिया।

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के समर्थन में इंडियन ऑयल व हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के टैंकर चालक भी आ गए और हड़ताल कर दिया। करीब सात घंटे तक तीनों डिपो में एक भी टैंकर की लोडिंग नहीं हुई। हड़ताल पर गए चालक पेट्रोल पंप मालिक व अन्य कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के डिपो ईंचार्ज देव कुमार ने कहा कि मारपीट का मामला ना तो डिपो कैम्पस का है और ना ही पेट्रोल पंप कैम्पस का। बताया जा रहा है विवाद संतकबीरनगर के हैसर बाजार स्थित एक ढाबे पर हुआ है। तो जाहिर सी बात है कि इस मामले में डिपो प्रशासन कोई कदम नहीं उठाएगा।

पुलिस प्रशासन में शिकायत दर्ज कराएं। करीब सात घंटे बाद प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार मिश्र को चालकों ने तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद थानाध्यक्ष जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद चालकों ने हड़ताल समाप्त कर तेल का उठाव शुरू कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें