फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बैतालपुर स्टेशन पर मिला बलिया का बालक

Tue, 18 Aug 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। रेलवे सुरक्षा बल देवरिया सदर ने बैतालपुर रेलवे स्टेशन से बलिया जिले के 12 वर्षीय बालक को बरामद किया। बालक स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर डरा-सहमा मिला। आरपीएफ ने पूछताछ के बाद चाइल्ड लाइन देवरिया को सूचना दी। बाद में उसे चाइल्ड लाइन के केस वर्कर को सौंप दिया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अमर नाथ आरपीएफ जवानों के साथ स्टेशन पर गश्त कर रहे थे। शाम करीब 5:50 बजे स्टेशन मास्टर कार्यालय के सामने बेंच पर बालक बैठा दिखा। उसने अपना नाम प्रिंस चौहान पुत्र धनंजय चौहान, निवासी मुबारकपुर, थाना उभांव, जिला बलिया बताया। बालक ने बताया कि वह सुबह बेल्थरा रोड स्टेशन से ट्रेन में बैठकर बैतालपुर पहुंच गया था।

आरपीएफ बालक को देवरिया सदर पोस्ट लेकर पहुंची। शाम 7:30 बजे स्टेशन अधीक्षक संदीप भटनागर, जीआरपी कर्मियों और सीआईबी बैतालपुर के उपनिरीक्षक चंद्रसेन सिंह की मौजूदगी में चाइल्ड लाइन के केस वर्कर आनंद चतुर्वेदी को बालक सौंप दिया गया। आरपीएफ ने उभांव थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार पाठक को भी बालक की बरामदगी की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें