फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन

भाटपाररानी (देवरिया)। खामपार गांव के मुस्लिम बस्ती निवासी सलीम अंसारी के 15 वर्षीय पुत्र सोहराब अंसारी की इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की देर रात मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में मौत हो गई। सोहराब सड़क हादसे में घायल हो गया था। मौत की खबर आते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सोहराब अंसारी बृहस्पतिवार की रात अपने चाचा आफताब अंसारी को सलेमपुर ट्रेन पकड़वाने बाइक से लेकर जा रहा था। भाटपाररानी थाना के फुलवरिया चौराहे पर सामने से तेज गति से आ रहे पिकअप ने बाइक को ठोकर मार दी। जिससे सोहराब और उसके चाचा आफताब घायल हो गए। आसपास के लोग उन्हें भाटपाररानी पीएचसी पर लाए। जहां गंभीर अवस्था में दोनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से चिकित्सक ने सोहराब को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। सोहराब के पिता सलीम अंसारी दुबई में रहते हैं। थानाध्यक्ष अध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने बताया कि परिजनों ने शव को दफना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें