भटनी। क्षेत्र के एक गांव से लापता हुईं दो सगी बहनों का सुराग प्रयागराज में मिला है। पुलिस को शहर के एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दोनों बहनें साथ में जाती हुई दिखाई दी हैं। इसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश तेज कर दी है। तलाश में स्थानीय लोगों के साथ सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, एक गांव निवासी दोनों बहनों के बीच 30 जून को किसी बात पर विवाद हो गया था। इस दौरान उनकी मां ने समझाते हुए दोनों क फटकार लगा दी थी।
इससे नाराज होकर दोनों बहनें आधी रात को घर छोड़कर चली गईं। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चलने पर परिवार वालों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। संवाद