फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो जिलों के सीमा क्षेत्र में फंसा रहा विशाखापत्तनम से आया शव

विज्ञापन
उभांव थाना क्षेत्र के नदी किनारे अंतिम संस्कार करते परिजन - फोटो : SALEMPUR
विज्ञापन
दो जिलों के सीमा क्षेत्र में फंसा रहा विशाखापत्तनम से आया शव
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित होने की सूचना पर पहुंचे पुलिस व प्रशासन के अधिकारी
पुल के उस पार उभांव थाना क्षेत्र में परिजनों की मौजूदगी के बीच हुआ अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
भागलपुर। विशाखापत्तनम में देवरिया जिले के एक मजदूर की मौत हो गई। शनिवार देर रात उसके परिजन शव को लेकर घर आ रहे थे कि उन्हें जनपद की सीमा भागलपुर में पुलिस ने रोक लिया। पुलिस ने जांच की तो मृतक की पर्ची पर कोरोना संक्रमित लिखा हुआ था। जानकारी होने पर सीओ और अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उधर, पुल के उस पार उभांव थाना क्षेत्र के नदी किनारे के बलिया जिले के लोगों ने अपने साइड में शव जलाए जाने की आशंका जताते हुए विरोध करना शुरू कर दिया। इसके बाद दो जिलों के प्रवेश सीमा क्षेत्र पर शव किधर जाएगा, इसे लेकर किचकिच होती रही। बाद में प्रशासन की निगरानी में बलिया जनपद के उभांव थाना क्षेत्र स्थित सरयू नदी उस पार कुछ परिजनों की मौजूदगी में मृतक का दाह संस्कार कराया गया।
विज्ञापन

देवरिया के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम मठिया निवासी एक व्यक्ति विशाखापत्तमन में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। तबीयत खराब होने पर उसे सात मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान शख्स की कोरोना की जांच भी कराई गई और उसी रात उसकी मौत भी हो गई थी। इस दौरान देवरिया जिले के ही उसके दो साथी उसके शव को एंबुलेंस से लेकर गांव के लिए रवाना हो गए। अभी वे देवरिया जिले के सीमा में प्रवेश ही कर रहे थे कि उन्हें भागलपुर चेक पोस्ट रोक लिया गया। पूछने पर संबंधित पर्ची पर कोविड लिखा हुआ था। इस पर पुलिस कर्मियों ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही एसडीएम, सीओ और चिकित्सक भी पहुंच गए। बलिया जनपद के उभांव थाना क्षेत्र स्थित सरयू नदी उस पार कुछ परिजनों की मौजूदगी में मृतक का दाह संस्कार कराया गया। हालांकि, अपने सीमा क्षेत्र में दूसरे क्षेत्र के शव का दाह संस्कार किए जाने को लेकर इधर के ग्रामीण प्रशासन के रवैए पर नाखुश दिखे। मौके पर मौजूद चिकित्सक रंजीत कुशवाहा ने बताया कि शव के संबंध में आई पर्ची पर कोविड लिखा है। इसलिए यह संदिग्ध मालूम हो रहा है। उधर, सीओ बरहज दिनेश सिंह का कहना है कि मृतक के परिजनों से बात हुई है। वह उसे हृदय रोगी बता रहे हैं। पर्ची पर कोविड लिखे होने के चलते सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें