फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होलिका जली, आज मनेगी होली

Wed, 23 Mar 2016 06:21 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
रोडवेज परिसर में होली के उत्साह में डूबे लोग।
विज्ञापन
देवरिया में आज होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इससे पूर्व बुधवार तड़के गांव और शहर में लोगों ने होलिका दहन किया। होलिका के पास लोगों की काफी भीड़ रही। लोगों ने फाग गाया और फिर तय मुहूर्त पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होलिका में आग लगाया।
विज्ञापन


होली मनाने की तैयारी कई दिनों से चल रही थी। गांव और शहर में बसंत पंचमी के दिन से ही होलिका बना दी गई थी। लोगों ने घूम-घूमकर खर-पतवार एकत्र किया। इसे होलिका के पास रखा गया। ज्यादातर जगहों पर बुधवार की भोर में होलिका दहन कर दिया गया जबकि कुछ जगह पर बुुधवार देर रात होलिका जलाई गई। होलिका दहन के समय गांव के लोगों की भीड़ रही।  वहीं शहर के मालवीय रोड, चिरैया ढाला, आरएलबीएल तिराहा, रामनाथ देवरिया, देवरिया खास, सीसी रोड, राम गुलाम टोला, गायत्रीपुरम, भीखमपुर रोड आदि जगहों पर लोग भारी संख्या में होलिका जलाने एकत्र हुए। होलिका से आग लेकर होली के दिन घरों में आग जलाने की परंपरा है।

होलिका दहन के बाद बृहस्पतिवार को होली खेली जाएगी। रंग, गुलाल, पिचकारी और अन्य सामान खरीदने के लिए बाजारों में लोगों की भीड़ रही। देर शाम तक खरीदारों से बाजार रौनक रहे। वैसे तो होली के दिन मांसाहारी भोजन को लोग ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन शाकाहारी भोजन को भी लोग कम पसंद नहीं करते हैं। इस बार होली का त्योहार बृहस्पतिवार को पड़ गया है, इसलिए ज्यादातर लोग शाकाहारी भोजन ही पसंद करेंगे। महिलाओं ने तरह-तरह के पकवान तैयार कर रख लिए हैं। घर आने वाले मेहमानों को खिलाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें