फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुरवा चौराहे के पास पलटी बोलेरो

Wed, 07 May 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
पुरवा चौराहे के पास बोलेरो गाड़ी को सीधा करते स्थानीय लोग।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। गोरखपुर-देवरिया फोरलेन पर पुरवा चौराहे के पास औद्योगिक आस्थान के पास मंगलवार की दोपहर में गोरखपुर की ओर से तेज गति से आ रही बोलेरो बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलट गई। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

राहगीरों और स्थानीय लोगों ने दौड़कर वाहन को सीधा किया। हादसे के बाद वाहन में सवार सभी यात्री घायल हो गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया। वाहन में एक मरीज और उसके परिजन भी सवार थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क के किनारे बने कट और अनियमित यातायात व्यवस्था के चलते इस तरह की दुर्घटना हो रही है। जानकारी के अनुसार, पुरवा चौराहे के पास बोलेरो चालक ने बाइक सवार को बचाने के चक्कर में गाड़ी से नियंत्रण खो दिया ।
विज्ञापन

इसमें बोलेरो पलट गई और उसमें सवार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत वाहन को सीधा किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
लोगों ने बताया कि फोरलेन मुख्य मार्ग पर बने कट के चलते आए दिन ऐसी दुर्घटना हो रही हैं। कट पर उचित संकेतक नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें