फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बोलेरो ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत

Thu, 30 Jul 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बैतालपुर/गौरी बाजार। गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर बैतालपुर डिपो के पास बृहस्पतिवार को बेकाबू बोलेरो ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों के सहयोग से उन्हें मेडिकल काॅलेज देवरिया भिजवाया गया, जहां एक युवक को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे युवक का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

गौरी बाजार क्षेत्र के ग्राम पोखरभिंडा निवासी धनंजय शर्मा (34) गांव के ही दोस्त योगेश कुमार निषाद (35) के साथ बृहस्पतिवार को बैतालपुर गए थे।
दोपहर में घर लौटते समय बैतालपुर डिपो के पास बेकाबू बोलेरो ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को मेडिकल काॅलेज देवरिया भिजवाया। जांच के बाद चिकित्सक ने योगेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। बाइक चालक धनंजय का इलाज किया जा रहा है। उसकी हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। एसओ मृत्युंजय राय ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। बच्ची के सिर से उठा पिता का साया : पत्नी प्रीति पति के मौत की सूचना मिलते ही बेहोश हो गईं। भाई अभिषेक व बहन संजू का रो-रो कर बुरा हाल है। इकलौती पुत्री अनाया के सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें