फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बोलरो ने तीन बाइक में मारी टक्कर, चार घायल

Fri, 03 Oct 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। कंचनपुर-पथरदेवा मार्ग पर शनिवार शाम में रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक अनियंत्रित बोलेरो चालक ने खुटहा पटखौली गांव के सामने एक के बाद एक लगातार तीन बाइक में टक्कर मारी, जिसमें दो टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तरकुलवा पुलिस के सहयोग से सभी घायलों को पथरदेवा सीएचसी भिजवाया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। कंचनपुर-पथरदेवा मार्ग पर खुटहा पटखौली गांव के पास शनिवार की शाम को एक टेलीकॉम कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी संजय शर्मा पथरदेवा से कंपनी का काम कर देवरिया लौट रहे थे। अभी वह खुटहा पटखौली गांव के सामने तक पहुंचे थे कि सामने से आ रही एक अनियंत्रित बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उनकी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो है और वे सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देकर बोलेरो लेकर भाग रहे चालक ने कुछ दूर आगे जाकर सामने से आ रहे इसी कंपनी के कर्मचारी संतोष पटेल की बाइक में टक्कर मार दिया। टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारियों को ठोकर मारने के बाद बदहवास होकर भाग रहे बोलेरो चालक ने कुछ दूर आगे जाकर सिधावे गांव के सुरेश चौहान की बाइक को चपेट में ले लिया। जिससे उसपर सवार सुरेश सहित एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें