फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छोटे भाई पर फेंका खौलता तेल

Thu, 13 Jun 2024 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार...
विज्ञापन

खुखुंदू थाना क्षेत्र के बीजापुर झंगटौर गांव का मामला, टीवी और बेड भी तोड़ने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बीजापुर झंगटौर गांव में छोटे भाई पर बड़े भाई ने शराब के नशे में चूल्हे से उठाकर खौलता हुआ तेल फेंक दिया। इतना ही नहीं इसके बाद टीवी और बेड को भी तोड़ दिया है। इलाज कराकर घर लौटे पीड़ित ने तहरीर दी है। आरोप है कि दो दिनों से शराब के नशे में गाली-गलौज और मारपीट कर रहे हैं।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के बीजापुर झंगटौर गांव निवासी मणिंद्र मिश्र का आरोप है कि बड़े भाई हमेशा शराब पीकर गाली-गलौज और मारपीट करते रहते हैं। एक माह पहले वह शराब पीकर कहीं गिरे थे। सूचना पर वहां पहुंचा तो वह उठकर आ रहे थे। जब हम घर लाने लगे तो गला दबाकर मारने-पीटने लगे। एक पखवाड़ा पहले घर पर मुंडन संस्कार कार्यक्रम था। चूल्हे पर कड़ाही में खाना बनाने के लिए तेल गरम हो रहा था। कड़ाही का खौलता तेल उठाकर हमारे ऊपर फेंक दिए। इससे पीठ और एक हाथ बुरी तरह जल गया। मेडिकल कॉलेज देवरिया में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, फिर लगातार दो दिनों से शराब पीकर गाली-गलौज और मारपीट कर रहे हैं। पत्नी नेहा मिश्रा को भी गालियां दे रहे हैं। गांव में किसी से उलझ जा रहे हैं। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने मामले से अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें