फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तहसील के पास मिला युवक का शव

Sat, 09 Aug 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर/भाटापाररानी। तहसील के पास शनिवार की दोपहर संदिग्ध हालात में एक युवक का शव मिला। कोतवाली पुलिस ने उसके बैग में रखे आधार कार्ड और वोटर आईडी से उसकी पहचान की। परिजनों के समय पर नहीं पहुंचने पर पंचनामा तैयार कर पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी। देर शाम को परिवार के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहां पत्नी और बेटी के साथ माता पिता का रो-रो कर बुरा हाल था। जानकारी के मुताबिक, युवक सलेमपुर रेलवे स्टेशन की ओर से पैदल मंदिर के पास पहुंचा और वहां बैठ गया। कुछ क्षण बाद वह अचानक गिर पड़ा। लोगों ने 112 नंबर पर फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को एंबुलेंस से सलेमपुर सीएचसी भेजवाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान धर्मेंद्र मालवीय (36) पुत्र अवध बिहारी, निवासी महाइचपार, थाना भाटपाररानी के रूप में हुई। परिवार वालों का कहना है कि धर्मेंद्र दिल्ली नौकरी की तलाश में गया था। वहां से वापस शनिवार को लौट रहा था। कोतवाल सुनील कुमार पटेल ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें