देसही देवरिया। हेतिमपुर में एक निर्माणाधीन मकान में सोमवार की देर शाम एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैला गई पुलिस ने स्थानीय लोगों से शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, मगर पहचान नहीं हो सकी। आवश्यक कार्रवाई कर पुलिस ने शव को मोर्चरी में भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार, महुआडीह थाना क्षेत्र के हेतिमपुर में देवरिया मोड़ पर एक मकान का निर्माणल रहा है। सोमवार की देर शाम मकान के बाहरी हिस्से में युवक को अचेत देख कर लोगों ने शोर मचाया।
शव पर कहीं चोट या घाव स्पष्ट नहीं हो रहा था। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव को मोर्चरी में भेजवा दिया। पुलिस का कहना है कि युवक एक दिन पहले कस्बबे में देखा गया था। संवाद