फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फंदे से लटका मिला महिला का शव

Wed, 01 Jul 2026 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। नारायणपुर गांव के खनुआ नाले के पास बुधवार की सुबह गुलर के पेड़ से फंदे से लटका महिला का शव मिला।
विज्ञापन

सुबह खेत की तरफ गए लोगों ने नाले के किनारे पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटका महिला का शव देखा। यह बात गांव में पहुंची तो भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव को पेड़ से उतरवाया। शिनाख्त के लिए पुलिस ने शव का फोटो देवरिया और कुशीनगर जिलों में सोशल मीडिया और मीडिया सेल पर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद शव की शिनाख्त कुशीनगर जिले के ग्राम कुड़वा दिलीप नगर निवासी राजमती देवी (65) के रूप में हुई। परिवार ने थाने पर पहुंचकर बताया कि राजमती मंगलवार की दोपहर से घर से बिना बताए लापता थीं।
थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें