फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: विद्यालय में बैग छोड़कर लापता हुआ था छात्र, मंगलवार शाम तालाब में उतराता मिला शव

Wed, 25 Nov 2026 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

अपनी मां के साथ ननिहाल आने के बाद बरवा मीरछापर गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में पढ़ने गए आठ वर्षीय शिवा का  शव मंगलवार शाम गांव के तालाब में उतराता मिला। वह सोमवार शाम से ही लापता था। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। मंगलवार को शव मिलने के बाद पुलिस ने उसे मोर्चरी में भिजवा दिया।
विज्ञापन
मृतक शिवा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बरवा मीरछापर गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय से सोमवार को लापता हुए आठ वर्षीय छात्र का शव मंगलवार की देर शाम गांव के पास तालाब में उतराता मिला। शव देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाया तो मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया और शिनाख्त कराने के बाद मोर्चरी में भिजवा दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

मां के साथ आया था ननिहाल

कुशीनगर जिले के चौरा थाना क्षेत्र के कोइलसवा बुजुर्ग गांव निवासी जनार्दन मद्धेशिया की ससुराल रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बरवा मीरछापर गांव में धनंजय मद्धेशिया के यहां है। जनार्दन का आठ वर्षीय बेटा शिवा मद्धेशिया अपनी मां के साथ ननिहाल आया हुआ था।

विद्यालय से अचानक लापता हो गया था छात्र

सोमवार को शिवा पड़ोस के बच्चों के साथ गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में पढ़ने गया था। दोपहर बाद वह अचानक विद्यालय से लापता हो गया। उसका स्कूल बैग वहीं छूट गया था। छुट्टी होने के बाद भी जब शिवा घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसके बाद मामा धनंजय ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू की।

मंगलवार शाम करीब छह बजे गांव के कुछ लोगों ने तालाब में शिवा का शव उतराता देखा। इसकी जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया।

विज्ञापन

एसओ अश्वनी प्रधान ने बताया कि शिवा ननिहाल में रहकर गांव के विद्यालय में पढ़ने गया था, जहां से वह लापता हो गया था। उसके मामा की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की गई थी। मंगलवार को गांव के पास पोखरे में उसका शव मिला। शिनाख्त कराने के बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को मोर्चरी में भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें