फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: तालाब में मिला सात वर्षीय मासूम का शव, दादा और दूसरे पोते की तलाश जारी

Sat, 07 Nov 2026 10:55 AM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

शनिवार सुबह गांव के तालाब में एक बच्चे का खिलौना दिखाई दिया। इससे अनहोनी की आशंका पर ग्रामीण तालाब में उतरे और तलाश शुरू की। कुछ देर बाद सात वर्षीय बच्चे का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
तालाब के किनारे मौजूद ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लार थाना क्षेत्र के नेमा गांव के बड़का टोला में शुक्रवार शाम बच्चों को घुमाने निकले एक बुजुर्ग और उनके दो पोते के लापता होने से हड़कंप मच गया। तीनों के तालाब में डूबने की आशंका जताई जा रही है। शनिवार सुबह तालाब में एक बच्चे का खिलौना दिखाई देने पर ग्रामीणों ने तलाश शुरू की। इस दौरान सात वर्षीय बच्चे का शव बरामद हुआ। वहीं, बुजुर्ग और दूसरे बच्चे का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

विज्ञापन


चौराहे की ओर घुमाने निकले थे 
जानकारी के अनुसार, नेमा गांव निवासी पीतांबर चौहान (60) शुक्रवार शाम अपने पोते और नाती को लेकर गांव के चौराहे की ओर घुमाने निकले थे। देर शाम तक तीनों के घर नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। पूरी रात खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चल सका।

शनिवार सुबह गांव के तालाब में एक बच्चे का खिलौना दिखाई दिया। इससे अनहोनी की आशंका पर ग्रामीण तालाब में उतरे और तलाश शुरू की। कुछ देर बाद सात वर्षीय बच्चे का शव बरामद हुआ। सूचना मिलने पर लार पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से तालाब में पीतांबर चौहान और दूसरे बच्चे की तलाश करा रही है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें