फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: रेलवे लाइन किनारे झाड़ियों में मिला सात माह के बच्चे का शव, कपड़े में लपेटकर छोड़ा

Sat, 28 Nov 2026 06:29 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

सदर कोतवाली क्षेत्र में भीकमपुर के पास रेलवे लाइन किनारे झाड़ियों में कपड़े में लिपटा करीब सात माह के बच्चे का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बच्चे की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव को वहां किसने छोड़ा, इसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
रेलवे लाइन के किनारे मिला नवजात का शव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदर कोतवाली क्षेत्र में रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में कपड़े में लिपटा नवजात शिशु का शव मिला है। नवजात की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव को रेलवे लाइन के किनारे किसने छोड़ा, इसका पता नहीं चल सका है। नवजात के परिजनों की पहचान और मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद ही मामले की वास्तविकता सामने आ सकेगी।

विज्ञापन
Trending Videos

पहले भी मिले हैं नवजात के शव

इससे पहले 26 जनवरी 2026 को सदर कोतवाली क्षेत्र में संत विनोबा पीजी कॉलेज के पास झाड़ियों में एक दिन की नवजात बच्ची का शव मिला था। पोस्टमार्टम में बच्ची के सिर के पिछले हिस्से में चोट के निशान मिले थे। इसी तरह खामपार थाना क्षेत्र के छपिया-सरया मार्ग पर काली मंदिर के पास मार्च में झाड़ियों में नवजात का शव मिला था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कोतवाली शशिभूषण राय ने बताया कि भीकमपुर के पास लगभग सात माह के बच्चे का शव मिला है। किसी ने लोकलाज के भय या बच्चे की मौत हो जाने के चलते फेंक दिया होगा, इस तरह की आशंका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें