फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छत के कुंडे से लटका मिला विवाहिता का शव

Tue, 18 Aug 2026 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री बाजार। खुखुंदू थाना क्षेत्र के दुबौली गांव में सोमवार की सुबह छत के कुंडे से फंदे के सहारे विवाहिता का शव लटका मिला। पुलिस ने शव को उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दुबौली गांव के हरेंद्र दूबे का परिवार के सदस्य रविवार की रात भोजन करने के बाद सो गए। सोमवार की सुबह जब काफी देर तक बड़ी बहू आंचल दूबे पत्नी आशुतोष दूबे का दरवाजा नहीं खुला तो घर के लोगों को शक हुआ और पुलिस को सूचना दी। जब दरवाजा खोला गया तो आंचल का शव कुंडे में फंदे के सहारे लटका हुआ था। थानेदार राहुल कुमार सिंह ने कहा कि विवाहिता की मौत का पता लगाया जा रहा है।
आंचल के पिता रामविलास पांडेय ने बेटी को प्रताड़ित करने का लगाया आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पति आशुतोष दूबे तथा परिवार के सदस्य बेटी के साथ मारपीट करते थे। आशुतोष घर लापता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें