गौरी बाजार। गौरी बाजार रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी पहचान गोरखपुर जनपद के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के कोल्हुआ निवासी ओमप्रकाश गौंड के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी देवरिया ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के अनुसार, ओमप्रकाश गाजियाबाद की एक फैक्टरी में सुरक्षा गार्ड था। जीआरपी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया ट्रेन से कटकर हुई मौत का मामला प्रतीत हो रहा है। आधार कार्ड से उसकी पहचान की गई। संवाद